Loading...


25मार्च को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला कलेक्टर ने गो अभयारण्य का अवलोकन किया


सुसनेर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश के निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में भारतीय नूतन संवत 2081 से घोषित "गोवंश रक्षा वर्ष" के तहत जनपद पंचायत सुसनेर की समीपस्थ ननोरा, श्यामपुरा, सेमली व सालरिया ग्राम पंचायत की सीमा पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित विश्व के प्रथम श्री कामधेनु गो अभयारण्य मालवा में चल रहें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 343 वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने भारत की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला,भारत की पहली बेडमिंटन खिलाड़ी साहीना नेहवाल, 1962 में भारत चाइना युद्ध का 1967 में बदला लेने वाले ब्रिगेडियर रायसिंह यादव एवं तिथि के अनुसार आज जन्मे छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस पर बताते हुए कहां कि हमारा जीवन इतना दिव्य एवं अनमोल है और परमात्मा ने हमें मनुष्य जीवन देकर हमें पुण्यभूमि भारत की श्रेष्ठ सनातन संस्कृति में भेजकर हमारे लिए एक अदभुत एवं अलौकिक अवसर दिया है,इसलिए हमें हमारे जीवन को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की तरह बनाना होगा जिन्होंने छोटी सी आयु में ही एक गोमाता को वध के लिए ले जाने वाले कसाई के हाथ काट दिए थे ,इसलिए हमें भी हमारी संतान को जिस प्रकार जीजाबाई ने शिवाजी को राष्ट्र रक्षा एवं गो सेवा के लिए तैयार किया था उसी प्रकार हमारी संताने गो,राष्ट्र ,देश, धर्म एवं संस्कृति के लिए अपने को व अपनो को लगा दे जिस प्रकार गुरु गोविन्द सिंह ने अपनी चारों संतानों को देश के लिए कुर्बान कर दिया था और आज पूरे विश्व में उनकी गाथा गाई जाती है, उसी प्रकार हम भी हमारे जीवन को गो एवं राष्ट्र के लिए समर्पित कर दे क्योंकि इस समय भारत विषम दौर से गुजर रहा है ओर हम कुछ लोगों के भरोसे अपनी रक्षा की आस लगा के बैठे है जिसके कारण जिस भारत में 99% हिन्दू थे वे 70% पर सिमट गए है और आज विधर्मी आएं दिन हमारी धर्म संस्कृति पर कोई न कोई आघात कर रहें है 


 

*गोपाल परिवार संघ द्वारा गठित 12 फाउंडेशन में से धेनु शक्ति संघ के बारे में जानकारी देते हुए गोपाल परिवार संघ से कुमारी धेनु प्रिया ने बताया कि हमें गौ माता की सेवा निरंतर करनी चाहिए तन मन धन किस प्रकार हो उसे प्रकार से हमें गौ सेवा करनी चाहिए और जिस प्रकार रानी लक्ष्मीबाई की बस यही बात थी चाहे प्राण चले जाए मगर अपनी मातृभूमि इन अंग्रेजों के हाथ नहीं जानी चाहिए इस प्रकार हमें भी यह प्रण लेना है कि प्राण चले जाए मगर गौ माता किसी तस्कर के हाथ ना जा पाए जिस प्रकार से रानी लक्ष्मीबाई ने युद्ध किया और अपनी मातृभूमि को बचाया इस प्रकार से हमें भी गौ माता की सेवा करके गौ माता की रक्षा करके हमें गौ माता को बचाना है क्योंकि अब यह सारा कार्य भगवान श्री कृष्ण ने भक्तों को सौंप रखा है और यदि हम नहीं करेंगे तो फिर कौन करेगा हम लोग सोचते हैं कि यह सब तो भगवान के हाथ में होता है तो अब भगवान नहीं आएंगे कब तक आएंगे कृष्ण भगवान कृष्ण को भी बहुत से काम होते है इसलिए अब गौ माता की सेवा गौ माता की रक्षा यह सब हम हमें करनी है।  
 

*343 वें दिवस पर नलखेड़ा बगुलामुखी से पूज्य परमहंस कृष्ण जी महाराज, पण्डित गोपाल कृष्ण महाराज परसोली, पंडित लक्ष्मीनारायण उपाध्याय गरोडा मन्दसौर,जगदीश मीणा देवली अकलेरा व ओडिशा से सुमन कुमार दास जी पर्वत जी एवं यूपी के इटावा से श्याम सिंह तोमर,हरियाणा के हिसार से राममूर्ति,संजय जाखड़ अपने परिवार के साथ अतिथि उपस्थित रहें*

*विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में आगामी 25 मार्च को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन जी यादव के जन्मदिवस मनाने की तैयारी के लिए जिला कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, अपर जिला कलेक्टर एवं जिला जनपद कार्यपालन अधिकारी नन्दा भलावे मैडम,सुसनेर एसडीएम सर्वेश यादव,सुसनेर तहसीलदार विजय सेनानी एवं डॉक्टर आर सी पंवार उपसंचालक पशुपालन विभाग आगर मालवा के साथ सभी विभागों के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री महोदय के कार्यक्रम की जानकारी एवं स्थान का अवलोकन किया*



*343 वे दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान के चारभुजा नाथ गड़बोर से*

एक वर्षीय गोकृपा कथा के 343 वें दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान के राजसमंद के चारभुजा नाथ गड़बोर से लाल सिंह अंटालिया के परिवार और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।